छग : राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, राज्य सरकार द्वारा राज्यों व पड़ोसी देशों के कलाकारों-प्रतिनिधियों को किया जा रहा है आमंत्रित, 1 से 3 नवम्बर तक होगा भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 23वें राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।
राज्य सरकार द्वारा इस आयोजन को और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देश के सभी राज्यों केन्द्र-शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व प्रमुखों सहित विभिन्न देशों व गणराज्यों के प्रतिनिधियों को भी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने व अपने देश की कला-संस्कृति, परम्परा, उत्सव आदि पर आधारित नर्तक दलों को लेकर महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में देश के देश के विभिन्न राज्यों के आदिवासी कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ आदिवासियों द्वारा अलग-अलग राज्यों में जाकर वहंा के मुख्यमंत्रियों के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशाषकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा को विधायक दालेश्वर साहू ने पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री रंगास्वामी को, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरूण मेहता को और लघु वनोपज संघ के जीएम एस. मनीवासगन ने तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री थांगम थेन्नारासु को आमंत्रित किया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला संस्कृति, रीति-रिवाज, उत्सव, परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा देश के राज्यों सहित विश्व के अन्य देशों में निवासरत आदिवासी लोगों के कला-संस्कृति के आदान-प्रदान के उद्देश्य से भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पिछले वर्ष भारत के 25 राज्यों के 1400 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया, वहीं श्रीलंका, बेलारोस, युगांडा, बांग्लादेश सहित छः से अधिक देशों के मेहमान कलाकारों ने अपने देश की कला-संस्कृति की छटा बिखेरी थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!