छत्तीसगढ़ : BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के पायलट वाहन से महिला की मौत, पुलिस अधिकारी और हवलदार भी हुए घायल…

धमतरी. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का फॉलो वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस हादसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बाल-बाल बच गए। धमतरी जिले के कुरूद के पास हुए इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के फॉलोवाहन में सवार पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल हो गए।



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अपने काफिले के साथ कांकेर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे उनका काफिला धमतरी जिले के कुरूद के पास पहुंचा और उनके फॉलो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। राहत की बात की ये कि हादसे में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव बाल-बाल गए। जबकि फॉलो वाहन में सवार पुलिस अधिकारी और हवलदार घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!