Facebook Alert: क्या आपका भी फेसबुक पर अकाउंट है? बिना देरी किए तुरंत बदल डालें पासवर्ड, हो चुकी है ये बड़ी?…

Facebook News: क्या आपका भी फेसबुक (Facebook) पर अकाउंट बना हुआ है. अगर ऐसा है तो आज और अभी अपना पासवर्ड बदल लें. ऐसा न करने पर आपको बड़ा नुकसान भुगतना पड़ सकता है. आपकी निजी जानकारियों अनजान लोगों के हाथ लग सकती हैं. इसे लेकर फेसबुक की होल्डिंग कंपनी मेटा ने डरा देने वाली चेतावनी जारी की है.



 

 

 

मेटा कंपनी ने यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी

रिपोर्ट के मुताबिक मेटा (Meta) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी कर कहा कि 10 लाख से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डेटा लीक हो चुका है. ये डेटा गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए चुराया गया है. अब ये डेटा अनजान लोगों के हाथ पहुंच चुका है और वे इसका कुछ भी दुरुपयोग कर सकते हैं. लिहाजा फेसबुक (Facebook) अकाउंट चलाने वाले लोगों को तुरंत अपना पासवर्ड बदल लेना चाहिए. ऐसा न करने पर उनके डेटा के दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से तालाब एवं नाला में तट बंध, पिचिंग निर्माण के लिए 40 लाख की मिली स्वीकृति

 

 

 

इंटरनल ऑडिट में 400 ऐप्स की पहचान

मेटा कंपनी के एक अधिकारी डेविड एग्रानोविच ने शुक्रवार को हुई ब्रीफिंग में कहा कि इस साल इंटरनल ऑडिट में करीब 400 से ज्यादा ऐसे ऐप्स की पहचान की गई है, जो फेसबुक (Facebook) से डेटा चुराने के काम में लगे थे. वे एप्पल या एंड्रायड के जरिए इस काम को अंजाम दे रहे थे. कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि शातिर लोगों ने डेटा चुराने वाले ऐप्स बनाकर पहले Google Play Store और Apple पर लिस्ट करवाया. वहां पर दावा किया गया कि वे ऐप्स गेम, फोटो एडिटर, वीपीएन सर्विस आदि चीजों से जुड़े ऐप हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News: अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा! सर्वे में बड़ा खेल… सरकारी रिकॉर्ड में बताया इस चीज का फसल, अब कलेक्टर ने तीन अफसरों को थमाया नोटिस

 

 

 

तुरंत बदल लें अपना पासवर्ड

इसके बाद उन ऐप को यूज करने वाले लोगों के फेसबुक (Facebook) डेटा चुराने के लिए उन्हें फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करने के लिए कहा गया. जैसे ही लोग इन ऐप पर जाकर अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए लॉगिन करते, उनकी सारा डेटा ऑटोमेटिकली अनजान लोगों के हाथ में पहुंच जाता. कंपनी की पड़ताल में अब तक करीब 10 लाख लोगों का फेसबुक डेटा लीक होने का पता चला है. कंपनी ने कहा कि अब अपना डेटा बचाने का एक ही तरीका है कि आप तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें. ऐसा करने से आपके अकाउंट को लॉगिन नहीं कर पाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti Good News : व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं की जाएगी प्रदान

error: Content is protected !!