WhatsApp पर जल्द आएगा नया फीचर, कैप्शन के साथ कर सकेंगे Document को भी शेयर..

नई दिल्ली. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp आए दिन अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स लेकर आता है. WhatsApp अपने नए फीचर पर तेजी से काम कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. इस फीचर का अपडेट आ जाने के बाद यूजर्स WhatsApp पर चैटिंग के दौरान शेयर की गई फाइल को कैप्शन दे सकेंगे. WhatsApp एंड्रॉइड और IOS दोनों यूजर्स के लिए लगातार कई फीचर्स का बीटा-टेस्टिंग कर रहा है.

 



 

 

 

इस कैप्शन फीचर की खास बात यह है कि इसके तहत यूजर्स सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके चैट में शेयर की गई डाक्यूमेंट या फाइल को आसानी से खोज सकेंगे.

 

 

WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp के नए डॉक्यूमेंट कैप्शन फीचर को Google Play Beta अपडेट वर्जन 2.22.22.7 के साथ रोल आउट किया जा रहा है. रिपोर्ट में स्क्रीनशॉट भी शामिल हैं जो बताते हैं कि यह सुविधा (जो अब केवल एंड्रॉइड बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध है) कैसे काम करेगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

इस नए फीचर के आ जाने के बाद WhatsApp यूजर्स सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके चैट में शेयर की गई डाक्यूमेंट या फाइल को आसानी से खोज सकेंगे. दरअसल WhatsApp के इस नए कैप्शन फीचर में यूजर्स के पास अपने जान-पहचान के लोगों को फाइल शेयर करते वक्त कैप्शन जोड़ने की सुविधा होगी. WaBetaInfo ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि नया अपडेट आ जाने के बाद चैट में भेजे गए फाइल को यूजर्स जल्दी से ढूंढ सकेंगे. हालांकि, उन्हें खुद के द्वारा फाइल को दिए गए कैप्शन को याद रखना होगा.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

 

 

 

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर रहा है. वॉट्सएप के इस फीचर को WhatsApp Premium के नाम से जाना जाएगा. इसकी घोषणा सबसे पहले वॉट्सएप अपडेट ट्रैकिंग वेबसाइट WaBetaInfo ने इस साल अप्रैल में की थी.

 

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सएप प्रीमियम कुछ बिजनेस अकाउंट्स के लिए एक ऑप्शनल प्रीमियम प्लान है. ऐप के सेटिंग सेक्शन से कोई भी इस प्लान को जॉइन कर सकता है. अगर आपके पास बिजनेस अकाउंट है और आपको सेटिंग्स में ‘WhatsApp Premium’ का एक नया सेक्शन दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको यह नया फीचर मिल गया है और आप इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!