Google खिलाएगा जेल की हवा! भूलकर भी न करें ये 3 चीजें सर्च, पड़ सकता है भारी..

नई दिल्ली: Google का इस्तेमाल आज बेहद ही आम हो गया है। इसे Google बाबा भी कहा जाता है। ये तो हम सभी जानते हैं कि Google पर अगर आप किसी सवाल का जवाब सर्च करते हैं तो तुरंत ही आपको उसका जवाब मिल जाता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ सवालों का जवाब सर्च करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको कुछ बातों की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें अगर आप गलती से भी सर्च करते हैं तो आपको जेल हो सकती है।



 

 

 

 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी:

अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित कुछ भी सर्च करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। साथ ही आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। यह एक बेहद ही संवेदनशील टॉपिक है और इसे सर्च करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  डिग्री से ज्यादा कीमती हैं ये 8 'लाइफ स्किल्स', जो आपको स्कूल में कभी नहीं सिखाई गई

 

 

 

फिल्म पाइरेसी:

अब फिल्म पाइरेसी के बारे में भी हम सभी जानते हैं। ये भारत में बैन है। इसके बाद भी कई लोग इसके बारे में सर्च करते हैं या फिर ये काम करते हैं। अगर गूगल ने आपको फिल्म पाइरेट करते हुए पाया या फिर इससे संबंधित कुछ भी सर्च करते हुए पाया तो आप पर भारी जुर्माना लगा दिया जाएगा। साथ ही आपको हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

 

 

 

बॉम्ब बनाने का प्रोसेस:

अगर आप गलती से भी या मजाक में भी गूगल पर बॉम्ब बनाने का प्रोसेस सर्च करते हैं तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल के पीछे डाल दिया जाएगा। साथ आप पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। आपको बता दें कि जैसे ही आप गूगल पर इस तरह की कोई चीज सर्च करेंगे तो आपका आईपी एड्रेस सीधे सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं।

error: Content is protected !!