LIC Scheme: LIC की इस धांसू स्कीम में मिल रहा सीधा 1 करोड़ रुपये का फायदा, फटाफट जान लीजिए डिटेल्स

LIC Scheme: अगर आप भी सुरक्षित निवेश का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एलआईसी एक बेहतर विकल्प (LIC jeevan shiromani Plan) लाया है. यहां आपको 1 रुपये के बदले भी जबरदस्त मुनाफा मिलेगा. दरअसल LIC सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर पॉलिसी तैयार करता है. LIC की एक पॉलिसी जीवन शिरोमणि (Jeevan Shiromani Plan In Hindi) भी ऐसी ही एक शानदार योजना है. यह सुरक्षित सेविंग्स स्कीम है. आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में.

 



 

 

 

 

1 करोड़ रुपये एश्योर्ड राशि की गारंटी

दरअसल, LIC का प्लान (Jeevan Shiromani Plan Benefits) नॉन लिंक्ड प्लान है. इसमें आपको कम से कम 1 करोड़ रुपए एश्योर्ड राशि की गारंटी मिलती है. LIC अपने ग्राहकों को जीवन सुरक्षित करने के लिए कई अच्छी पॉलिसी पेश करता रहता है.

 

 

 

क्या है पूरा प्लान?

LIC की Jeevan Shiromani (टेबल नंबर 847) ने 19 दिसंबर 2017 को इस योजना की शुरुआत की थी. यह एक नॉन-लिंक्ड, सीमित प्रीमियम पेमेंट मनी बैक योजना है. यह मार्केट से जुड़ी हुई लाभ वाली योजना है. यह योजना विशेष रूप से एचएनआई (उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों) के लिए बनाई गई है. यह योजना गंभीर बीमारियों के लिए कवर भी देती है. इसमें 3 वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

 

 

 

मिलता है फाइनेंशियल सपोर्ट

जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीहोल्डर्स डेथ बेनिफिट के तौर पर उसकी फैमिली को फाइनेंशियल सपोर्ट मुहैया कराता है. इस पॉलिसी में पॉलिसीहोल्डर्स के सरवाइवल यानी जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान पेमेंट की सुविधा दी गई है. इसके अलावा मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रकम दी जाती है.

 

 

 

देखें सरवाइवल बेनिफिट

सरवाइवल बेनिफिट यानी पॉलिसी होल्डर्स के जीवित रहने पर निश्चित भुगतान किया जाता है. इसके तहत ये है भुगतान प्रक्रिया.
1.14 साल की पॉलिसी -10वें और 12वें साल सम एश्योर्ड का 30-30 %
2. 16 साल की पॉलिसी -12वें और 14वें साल सम एश्योर्ड का 35-35 %
3. 18 साल की पॉलिसी -14वें और 16वें साल सम एश्योर्ड का 40-40 %
4. 20 साल की पॉलिसी -16वें और 18वें साल सम एश्योर्ड का 45-45 %.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

 

 

 

जानें कितना मिलेगा लोन

इस पॉलिसी की खासियत है कि पॉलिसी टर्म के दौरान कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन ले सकता है. लेकिन ये लोन एलआईसी के नियमों और शर्तों पर ही मिलेगा. पॉलिसी लोन समय-समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिलेगा.

 

 

 

नियम और शर्तें

1. न्यूनतम सम एश्योर्ड – 1 करोड़ रुपये
3. अधिकतम सम एश्योर्डः कोई सीमा नहीं (बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख के मल्टीपल में होगा.)
3. पॉलिसी टर्मः 14, 16, 18 और 20 साल
4. कब तक जमा करना होगा प्रीमियमः 4 साल
5. एंट्री के लिए न्यूनतम उम्रः 18 साल
6. एंट्री के लिए अधिकतम उम्रः 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल; 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल; 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल; 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!