T-20 World Cup 2022 : खेल के दौरान गाली देकर बुरे फंसे कप्तान, टी-20 वर्ल्डकप हो सकते हैं बाहर !

नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्डकप से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टी-20 वर्ल्डकप मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में अपशब्द कहने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच पर जुर्माना लगा दिया गया है। खेल के दौरान अपशब्द कहने पर फिंच को आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

 



मिली जानकारी के अनुसार पर्थ में खेले गए पहले टी-20 मैच में एरोन फिंच ने आईसीसी नियमों का उल्लंघन किया और गुस्से में मैदान में ही अपशब्द कहे। इस कारण उनपर जुर्माना लगा दिया गया है। इस मामले में आईसीसी के द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में एरोन फिंच ने कुछ ऐसा कहा जो स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गया। इसी वजह से एरोन फिंच को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

यह भी बता दें एरोन फिंच ने इन आरोपों को स्वीकार कर लिया है और इसको लेकर उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक प्वाइंट दर्ज कर लिया गया है। इसका मतलब आगे अगर वह इस तरह का कोई काम करते हैं, तो उनपर किसी भी तरह का बड़ा एक्शन लिया जा सकता है। पिछले दो साल में एरोन फिंच के द्वारा किया गया यह पहला कोई ऑफेंस है, लेकिन अभी भी उनपर खतरा बरकरार है, क्योंकि आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी के अनुशासन रिकॉर्ड में चार प्वाइंट काट दिए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी बैन भी लगा दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

टी-20 वर्ल्डकप से भी बाहर हो सकते हैं कप्तान

इसका मतलब अगर अगर एरोन फिंच अपनी गलती को दोहराते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज या फिर टी-20 वर्ल्डकप से भी बाहर हो सकते हैं। आपको बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में अभी दो टी-20 मैच बचे हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!