EPFO: PF खाताधारकों की बल्ले-बल्ले, खाते में डाला गया ब्याज का पैसा, सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी

Employees Provident Fund: पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा डालना शुरू कर दिया है. सरकार EPF अकाउंट होल्डर्स (EPFO Account Holder) के खाते में वित्त वर्ष 2022 का ब्याज ट्रांसफर कर रही है. आपको बता दें कि इस बार 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिल रहा है.

 



 

 

 

ऐसे करें ब्याज की कैलकुलेशन

– अगर आपके पीएफ खाते में 10 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 81,000 रुपये मिलेंगे.
– अगर आपके पीएफ खाते में 7 लाख रुपये हैं तो ब्याज के रूप में 56,700 रुपये मिलेंगे.
– अगर आपके पीएफ खाते में 5 लाख रुपये हैं तो ब्याज के 40,500 रुपये आएंगे.
– आपके खाते में एक लाख रुपये हैं तो 8,100 रुपये आएंगे.

 

 

 

1. Missed Call से ऐसे जानें बैलेंस

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आप अपने पीएफ का पैसा चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा. इसके बाद EPFO के मैसेज के जरिए आपको PF की डिटेल मिल जाएगी. यहां भी आपका UAN, पैन और आधार लिंक होना जरूरी है.

 

 

 

2. Online ऐसे चेक करें बैलेंस

1. ऑनलाइन बैलेंस चेक करने के लिए आप ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें,  पर ई-पासबुक पर क्लिक करें.
2. अब आपके ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज  पर आ जाएंगे.
3. अब यहां आप अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरें
4. सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा.
5. यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा.

 

 

https://twitter.com/socialepfo/status/1586961392820965376?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1586961392820965376%7Ctwgr%5Ea493c37f7abc1e9af38cb47f0ffa1eadbae681ae%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fbusiness%2Fepfo-interest-updates-epfo-starts-process-of-crediting-interest-to-pf-accounts-see-process%2F1422275

 

 

3. UMANG App पर ऐसे चेक करें बैलेंस

1. इसके लिए आप अपना उमंग ऐप (Unified Mobile Application for New-age Governance) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें.
2. अब आप अन्य पेज पर एम्प्लोई-सेंट्रिक सर्विस (employee-centric services) पर क्लिक करें.
3. यहां आप ‘व्यू पासबुक’ पर क्लिक करें. इसके साथ आप अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (OTP) नंबर भरें.
4. ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा. इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

4. SMS के जरिए ऐसे चेक करें बैलेंस

– अगर आपका UAN नंबर EPFO के पास रजिस्टर्ड है तो आप अपने PF के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए ले सकते हैं.
– इसके लिए आपको पर EPFOHO लिखकर भेजना होगा.
– इसके बाद आपको PF की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी.
– आपको बता दें कि अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN लिखकर भेजना होगा.
– पीएफ बैलेंस जानने की यह सेवा अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में मिल रही है.
– पीएफ बैलेंस के लिए जरूरी है कि आपका UAN, बैंक अकाउंट, पैन (PAN) और आधार (AADHAR) से लिंक होना जरूरी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!