सामंथा स्टारर ‘Yashoda’ ने रिलीज से पहले ही कमाए 45 करोड़ रुपए, छा गई The Family Man 2 

मंथा रुथ प्रभु साउथ फिल्म इंडसट्री की सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेत्रियों में से एक हैं. जबसे उन्होंने ‘फैमिली मैन 2’ सीरीज़ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, तब से वे दूसरी भाषा की फिल्मों में भी काम करने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल वे अपनी फिल्म ‘यशोदा’ के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जो 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

 



फिल्म सरोगेसी मुद्दे पर आधारित एक एक्शन पैक्ड थ्रिलर है जिसमें सामंथा जबरदस्त स्टंट करते भी नजर आएंगी. फिल्म के पावर पैक ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का मुनाफा कर लिया है.

‘Yashoda’ ने रिलीज से पहले ही कमाए करोड़ो
कुछ रिपोर्टस के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म यशोदा ने ओटीटी और सैटेलाइट अधिकारों को भारी कीमत पर बेचा है. कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की नजर यशोदा पर थीं, लेकिन उसने अपने राइट्स अमेजन प्राइम को 45 करोड़ रुपए में बेच दिए. हालांकि अभी तक डिजिटल प्लेटफॉर्म रिलीज की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि फिल्म दिसंबर 2022 से स्ट्रीम होगी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

सेरोगेट रैकेट की कहानी है यशोदा

‘यशोदा’ में सामंथा रूथ प्रभु एक यंग फीमेल की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो एक सेरोगेट रैकेट के जाल में फंस जाती है, लेकिन बाद में वो बदलावों से गुजरती हुई दिखाई देगी. फिल्म के ट्रेलर में एक्ट्रेस कई तरह की मुश्किलों का सामना करते नजर आती हैं, उन पर जानलेवा हमले भी होते हैं लेकिन वे हर कीमत पर उनकी कोख में पल रहे बच्चे को बचाने की कोशिश करती हैं. आपको बता दें कि तेलुगू सहित यशोदा पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सेहत ठीक होते ही करेंगी फिल्म को प्रमोट
सामंथा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो वे इन दिनों सेहत संबंधी समस्या से जूझ रही हैं. उन्होंने हाल ही में मायोसिटिस नामक बीमारी का खुलासा किया था जो कि एक ऑटोइम्यून सिस्टम डिसीज है. अभिनेत्री के करीबी और फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

जैसे ही वे रिकवर होंगी तब अपनी फिल्म के प्रचार कार्य को फिर से शुरू करेगी और इसकी सफलता का जश्न भी मनाएगी. यशोदा के अलावा सामंथा के पास दूसरे भी कई प्रोजेक्ट्स हैं. अगली बार वे शकुंतलम और फिर कुशी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!