अक्षय कुमार की हीरोइन अश्विनी भावे ने इंडस्ट्री छोड़कर अब अमेरिका में करती है ये काम, लेटेस्ट PHOTOS देख कर फैंस बोले?

नई दिल्ली : बॉलीवुड में 90 के दशक तमाम ऐसी एक्ट्रेसेस हुईं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से धूम मचा दी, लेकिन फिर वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. आज हम जिस हीरोइन की बात करने जा रहे हैं, जिसमें उस दौर के बड़े स्टार्स के साथ काम किया और अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता.

 



 

 

 

 

हालांकि बाद में वह एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया से गायब हो गई. हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री अश्विनी भावे की. साल 1993 में आई फिल्म सैनिक (Sainik) में अश्विनी भावे खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आई थीं. फिल्म में अश्विनी भावे (Ashvini Bhave) के अलावा रोनित रॉय, फरहीन और अनुपम खेर जैसे सितारे भी थे. फिल्म में अक्षय कुमार एक सैनिक के रोल में थे, जिसकी मौत हो जाती है. इसमें उनकी प्रेमिका ‘अल्का’ के रोल में दिखीं अश्विनी भावे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

 

 

 

https://www.instagram.com/p/Ck4zo13qS7U/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

अश्विनी ने फिल्म में एक ऐसी प्रेमिका का रोल किया था, जो अक्षय कुमार (सूरज दत्त) की मौत को उसके घरवालों से तो छुपाकर रखती है. इस रोल से वह काफी मशहूर हुईं. अश्विनी भावे इसके अलावा बॉलीवुड में कई और भी फिल्में की. हालांकि हिना, बंधन औऱ सैनिक से उन्हें कामयाबी मिली. परंपरा, जज मुजरिम, युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी वह दिखीं. 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं अश्विनी भावे इतने सालों बाद भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं. अश्विनी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर अक्सर वह फोटो शेयर करती रहती हैं औऱ फोटो में उनकी सादगी और खूबसूरती देखने लायक होती है. फैंस अब भी उन्हें पसंद करते हैं और उनकी हर फोटो पर काफी सारे लाइक कमेंट आते हैं.

 

 

 

बता दें कि अश्विनी अब बॉलीवुड से दूर अब अमेरिका के सैनफ्रैंस्सिको में रहती हैं. अश्विनी भावे अब दो बच्चों की मां हैं. अश्विनी ने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी कर ली थी. अश्विनी भावे की बेटी का नाम साची है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!