याद है Mr India फिल्म में नजर आए ये ढेरों बच्चे, इनमें से तीन बन चुके हैं इंडस्ट्री में स्टार! क्या आपने पहचाना?

Guess Who: अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारों से सजी फिल्म मिस्टर इंडिया. इस फिल्म से बचपन की ना जाने कितनी ही यादें जुड़ी हैं. धमाल मचाते हुए ढेरों बच्चे, उनसे परेशान श्रीदेवी और गायब होने वाले मिस्टर इंडिया. ये कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि फिल्म जबदस्त हिट रही थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 35 साल हो चुके हैं और इन फिल्म में नजर आए बच्चे अब काफी बड़े भी हो चुके हैं. जी हां..खास बात ये है कि इन बच्चों में से तीन आज इंडस्ट्री में खूब दौलत शोहरत भी कमा रहे हैं और बन गए हैं बड़े स्टार.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

ये तीन बच्चे बन गए हैं बड़े स्टार

यूं तो मिस्टर इंडिया फिल्म में कई बच्चे नजर आए थे. जो खूब शैतान थे और जिनसे पूरी फिल्म में श्रीदेवी परेशान रहीं लेकिन बड़े होकर इनमें से तीन बच्चे सुपरस्टार बन चुके हैं. दरअसल, इस फिल्म में एक्टर आफताब शिवदसानी, करण नाथ और कोरियाग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान भी थे जो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म में नजर आए थे. तीनों ने ही इस फिल्म में बढ़िया एक्टिंग की थी और आज बड़े होकर तीनो ही अपनी-अपनी फील्ड में खूब नाम कमा रहे हैं.

 

 

 

हालांकि फिल्म में नजर आए बाकी कुछ बच्चे आज बड़े होकर कहां हैं और क्या कर रहे हैं ये फिलहाल कोई नहीं जानता लेकिन इन तीन स्टार जो आज बड़े होकर खूब नाम कमा रहे हैं. आफताब फिल्मों में एक्टर हैं उनके निभाए कई किरदार लोगों को खूब गुदगुदाते हैं. तो वहीं अहमद खान के इशारे पर तो बड़े बड़े स्टार डांस करते रहे हैं. हालांकि अब वो इंडस्ट्री के बड़े निर्देशक भी बन चुके हैं. उन्होंने एक्शन मूवी बागी को डायरेक्ट किया जो हिट रही. वहीं करणनाथ भी एक्टर हैं जो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!