Goodbye 2022: इस साल लॉन्च हुई ये 10 CNG गाड़ियां, 35KM तक का माइलेज, कीमत 6 लाख से भी कम!

CNG Cars Launched In 2022: महंगे पेट्रोल-डीजल से छुटकारा पाने के लिए लोग सीएनजी गाड़ियों पर जमकर दांव लगा रहे हैं. सीएनजी कारों पर लंबी वेटिंग है. कार कंपनियां भी नए-नए सीएनजी मॉडल लॉन्च कर रही हैं. अकेले मारुति सुजुकी के पास 13 सीएनजी मॉडल्स हैं. इनमें से 7 मॉडल कंपनी ने इसी साल लॉन्च किए हैं. मारुति के अलावा टोयोटा और टाटा ने भी इस सेगमेंट में एंट्री की है. अपनी Goodbye 2022 सीरीज में आज हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुई 10 सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट के बारे में बताने वाले हैं.

 



 

 

 

1. मारुति बलेनो/टोयोटा ग्लैंजा CNG
मारुति ने नेक्सॉ डीलरशिप पर अपनी पहली सीएनजी गाड़ी के रूप में मारुति बलेनो को चुना है. बलेनो पर आधारित Toyota Glanza भी अब सीएनजी में आने लग गई है. इनकी कीमत क्रमशः 8.28 लाख रुपये और 8.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इनमें 1.2 लीटर K12 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG के साथ 77 bhp और 98.5 Nm का आउटपुट देता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

 

 

2. मारुति ऑल्टो K10, Celerio, S-Presso CNG
मारुति ऑल्टो 800 के बाद कंपनी की ऑल्टो के10 भी सीएनजी में उपलब्ध हो गई है. इसकी कीमत 5.95 लाख रुपय है. इसके अलावा सेलेरियो और एस-प्रेसो भी सीएनजी में लॉन्च की गई हैं. तीनों ही गाड़ियों में पेट्रोल 1.0L K10C पेट्रोल इंजन है जो सीएनजी के साथ 57 bhp पावर और 82 Nm का टॉर्क आउटपुट देता है. सेलेरियो का सीएनजी में माइलेज 34KM से भी ज्यादा का है.

 

 

 

3. मारुति डिजायर, स्विफ्ट CNG
मारुति ने अपनी स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर सेडान को भी इस साल सीएनजी में पेश किया है. Swift CNG की कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका माइलेज 30.9 km/kg का है. इसी तरह मारुति डिजायर सीएनजी की कीमत 8.23 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका माइलेज 31km/kg का है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

4. मारुति एक्सएल6
कंपनी नेक्सा डीलरशिप पर 7 सीटर एमपीवी XL6 को भी सीएनजी अवतार में ले आई है. इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा और किआ कैरेंस के साथ रहता है. XL6 CNG की कीमत 12.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है. इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 bhp और 121.5 Nm का पीक टॉर्क देता है. यह 26.32 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है.

 

 

5. टाटा टियागो और टिगोर CNG
टाटा ने भी इस साल सीएनजी मार्केट में एंट्री मारते हुए अपनी टाटा टियागो हैचबैक और टिगोर सेडान को सीएनजी अवतार में पेश किया. इनमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सीएनजी के साथ 73 bhp और 95 Nm आउटपुट देता है. सीएनजी में इनका माइलेज 26.49 किमी / किग्रा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!