Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



दरअसल, पीड़िता ने चांपा थाना में 24 दिसंबर 22 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास कुमार साह पीड़िता को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं पीड़िता के द्वारा शादी करने के लिए बोली तो विकास कुमार साह शादी से मुकर गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार साह के खिलाफ ipc की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बेगूसराय जिले के तेरहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के विकास कुमार साह को हाल ही में रेल्वे क्वार्टर चांपा से गिरफ्तार कर विकास कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

error: Content is protected !!