Janjgir Strike : जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी और गार्ड की हड़ताल का दूसरा दिन, सिविल सर्जन ऑफिस के सामने कर रहे नारेबाजी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी और गार्ड, अनिश्चितकालीन हड़ताल है और आज दूसरे दिन जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ऑफिस के सामने ठेका सफाईकर्मी और गार्ड, प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं. हड़ताल में जाने के बाद जिला अस्पताल में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है.



जिला अस्पताल में ठेके पर 20 सफाईकर्मी और 20 गार्ड कार्यरत हैं. ठेका में कार्यरत सफाईकर्मी को 5 माह और गार्ड में 3 माह से वेतन नहीं मिला है और ठेकेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. इसके बाद अपनी समस्या को लेकर ठेका सफाईकर्मी और गार्ड ने पहले कलेक्टर को ज्ञापन दिया था, लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई थी तो सफाईकर्मी और गार्ड अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और आज हड़ताल के दूसरे दिन सिविल सर्जन के आफिस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार, भेजा गया जेल, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई...

गार्ड और सफाईकर्मियों का कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता और वेतन के लिए कई बार हड़ताल करना पड़ता है. साथ ही, ठेका निरस्त होने पर भी उनका वेतन रोक दिया जाता है. जिससे वे परेशान हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

इधर, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके जगत का कहना है कि हड़ताल के बाद व्यवस्था बनाई जा रही है और ठेकेदार को नोटिस दिया गया है. वेतन नहीं देने और व्यवस्था बिगड़ने पर ठेकेदार के टेंडर को निरस्त करने के साथ ही ब्लैक लिस्टेट करने की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!