JanjgirChampa Arrest : रास्ता रोककर लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, लड़की के भाई से भी आरोपी ने की थी मारपीट

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने रास्ता रोककर लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, पीड़िता ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 दिसंबर को वह नदी से नहाकर वापस अपने घर जा रही थी. उसी दौरान किकिरदा गांव निवासी भरत देवांगन ने पीड़िता का रास्ता रोककर छेड़खानी की एवं पीड़िता के चिल्लाने पर पीड़िता के भाई आया तो उससे आरोपी भरत देवांगन के द्वारा मारपीट की और मौके से भाग गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस भरत देवांगन के खिलाफ IPC की धारा 323, 341, 354 (क) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण के आरोपी किकिरदा गांव निवासी भरत देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!