JanjgirChampa FollowUp Big News : नदी में डूबे 2 छात्रों का 16 घण्टे बाद भी पता नहीं चला, SDRF की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया, पिकनिक मनाने गए थे 8 छात्र

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में डूबे 2 छात्रों का 16 घण्टे बाद भी पता नहीं चला है. रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से SDRF की टीम देर रात पहुंच गई थी. आज SDRF की टीम नदी में डूबे छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी है. मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद हैं. नदी में डूबे दोनों छात्र 11 वीं में अध्यययनरत हैं. एक छात्र दिव्यांश, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय बलौदा तो दूसरा छात्र प्रांजल, बलौदा के निजी स्कूल में अध्यययनरत हैं.दरअसल, मंगलवार को दोपहर में बलौदा से 8 छात्र, देवरी में पिकनिक मनाने गए थे. इस दौरान 2 छात्र दिव्यांश कटकवार और प्रांजल देवांगन, हसदेव नदी में नहाने चले गए थे, जहां दोनों डूब गए. डूबते देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गहराई में चले गए थे.सूचना के बाद बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे. कुछ देर बाद एसडीओपी निकोलस खलखो भी पहुंचे थे. इस दौरान स्थानीय गोताखोरों ने छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी थी. शाम तक छात्रों का पता नहीं चलने पर बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया था.रात में SDRF की टीम देवरी पहुंच गई थी. आज सुबह फिर रेस्क्यू शुरू किया गया है. मौके पर लोगों की भीड़ है, वहीं घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. रेस्क्यू के दौरान पुलिस टीम मौजूद हैं और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में SDRF की टीम को मुस्तैदी से सहयोग किया जा रहा है. फिलहाल, रेस्क्यू कार्य जारी है और 16 घन्टे बाद भी नदी में दोनों छात्रों का पता नहीं चला है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!