JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के कचन्दा गांव में घर के अंदर घुसकर रात में मोबाइल की चोरी कर फरार आरोपी युवक रॉकी उर्फ चाणक्य खोडरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 411 के तहत केस दर्ज किया था. चोरी का मोबाइल खरीदने वाले सलखन के रहने वाले आरोपी सुभाष कश्यप की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी चुकी है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कचन्दा के मनीष कुमार टंडन ने 06 जून 2019 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात में घर के अंदर घुसकर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल की चोरी कर ली गई है. इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी.

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने डायल 112 की मदद से सलखन से आरोपी युवक रॉकी उर्फ चाणक्य खोडरी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!