Janjgir-Nawagarh News : पोड़ी गांव में गांजा पीने से मना करने और पारिवारिक झगड़े को लेकर बेटे ने मां पर किया टांगी से हमला, मां की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के पोड़ी गांव में गांजा पीने से मना करने पर बेटे ने मां के ऊपर टांगी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को नवागढ़ अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी बेटा दयाशंकर कश्यप को हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, पोड़ी गांव की महिला बुधवारा बाई का बेटा दयाशंकर कश्यप ने प्रेम विवाह किया है. इसे लेकर घर में पारिवारिक झगड़े होते रहते थे. महिला बुधवारा बाई ने अपने बेटे दयाशंकर कश्यप गांजा पीने के लिए मना किया तो उसके बेटे ने टांगी से उसके ऊपर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला बुधवारा बाई को इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति होने पर महिला को बिलासपुर रेफर किया गया. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!