JanjgirChampa Fraud Arrest : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपए धोखाधड़ी करने वाले 2 आरोपी हाउसिंग बोर्ड कालोनी जांजगीर से गिरफ्तार, 5 व्यक्तियों से अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने की धोखाधड़ी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपए धोखाधड़ी करने वाले 2 व्यक्तियों को जांजगीर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों द्वारा 5 व्यक्तियों से अलग-अलग विभाग में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधड़ी किया गया था. मामले में पामगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, मेऊ के रहने वाले रामगोपाल दिनकर ने मार्च 2022 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जांजगीर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले शैलेन्द्र मांडले, खिलेंद्र जायसवाल द्वारा स्वास्थ विभाग में वार्ड बॉय नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख, मेऊ के नरेश टंडन से शिक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम कर डेढ़ लाख रुपए, तेरस राम कुर्रे से वार्ड बॉय की नौकरी लगाने के नाम से डेढ़ लाख रुपए,

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

बुंदेला के रहने वाले रामगोपाल से फुट विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए, धरमलाल अनंत से वार्ड बॉय में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपए इस प्रकार आरोपियों द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर कुल 9 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई थी. पीड़ितों द्वारा आरोपियों से अपने पैसे की मांग की जाने पर उन्हें पैसे वापस नहीं दिया जा रहा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने सायबर सेल की मदद से जांजगीर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आरोपी शैलेन्द्र मांडले, खिलेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!