JanjgirChampa News : कंकालिन मंदिर में चोरी की कोशिश करने का मामला, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पहले भी अन्य मामले में हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के कंकालिन मंदिर में चोरी की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश देवार को देवार पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्याययिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पुष्टि की गई थी. मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही. घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को भी पुलिस ने बरामद किया है.

 



दरअसल, 27 नवम्बर को अम्बिका धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह 10 बजे के आसपास, जब वह मंदिर पहुंचा तो देखा कि मंदिर के दरवाजे की कुंडी को अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया है और चोरी का प्रयास किया गया है. घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई थी, जिसके बाद साइबर की टीम और थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुंचे थे. साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाला रही थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : 4 अफसरों का तबादला, कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर की दी नई पोस्टिंग...

इस दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने बलौदा के देवार पारा के रहने वाले राकेश देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने मंदिर में चोरी का प्रयास किया है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी राकेश देवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड को भी बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट के यातायात पुलिस में हुआ ट्रांसफर, 8 यातायात थाना प्रभारियों का हुआ तबादला...

आपको बता दें कि आरोपी राकेश देवार, जांजगीर थाना क्षेत्र में चोरी एवं बलौदा थाना क्षेत्र में आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  GPM Police Transfer : TI समेत पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!