JanjgirChampa News : पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा चांदमारी का आयोजन, जिले भर के पुलिसकर्मी शामिल हो रहे, SP ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के जर्वे गांव के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा चांदमारी का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत पुलिसकर्मियों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जहां जिले भर के पुलिसकर्मी शामिल हो रहे हैं. चांदमारी के तहत अलग-अलग एंगल और दूरी से निशानेबाजी कराई जा रही है, जिसमें अफसर भी शामिल हो रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि सटीक निशानेबाजी करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं जिन पुलिसकर्मियों की निशानेबाजी ठीक नहीं रहेगी, उन्हें पुलिस लाइन जांजगीर में अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी.

आपको बता दें, पुलिस विभाग द्वारा हर साल जर्वे गांव में चांदमारी का आयोजन किया जाता है, जहां पुलिसकर्मी कैम्प करके निशानेबाजी की ट्रेनिंग लेते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!