JanjgirChampa News : गोठान में लगा स्ट्रीट लाईट, मुर्गी और बकरी पालन का काम हुआ आसान, गोठान की निगरानी भी होगी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान में पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाई गई। इससे बिहान के महिला स्व सहायता समूह के कारोबार मुर्गी और बकरी पालन का काम आसान हुआ। गौठान में मुर्गी, बकरी पालन और जैविक खाद बनाने का काम कर रहीं जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष पुष्पा यादव, सचिव अमरीका यादव व लेखापाल सुमित्रा यादव ने बताया कि गौठान में सरपंच अनिता सपन मिरी द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाए जाने के बाद मुर्गी और बकरी पालन का काम बहुत ही आसान हों गईं।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

गौठान में गूंज रहीं कड़कनाथ मुर्गा की आवाज
बलौदा ब्लॉक में जाटा पंचायत के आश्रित ग्राम बहेराडीह के मॉडल गौठान में इस समय सिर्फ और सिर्फ देशी मुर्गी और मुर्गा का पालन किया जा रहा है। जिसमें कड़कनाथ और गिनिफाल मुर्गी भी रखी गईं है। क्षेत्र में देशी मुर्गा की इस समय जबरदस्त मांग देखी जा रहीं हैं। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि इस समय गौठान में कड़कनाथ की आवाज गूंज रहीं है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!