JanjgirChampa Suicide : बुजुर्ग ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस, शव को PM के लिए भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव के बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसा गांव के बुजुर्ग घनश्याम अनंत ने पेड़ पर फांसी लगा ली है. मामले में मुलमुला पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है. मृतक बुजुर्ग ने किस वजह से खुदकुशी की है, यह अभी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

error: Content is protected !!