JanjgirChampa Suicide : हेडमास्टर ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, इस वजह से की खुदकुशी… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखसा के छोटे रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर हेडमास्टर सुरेश यादव ने खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर नैला उपथाना की पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. वे बलौदा ब्लॉक के नवागांव के मिडिल स्कूल में हेडमास्टर के रूप में पदस्थ थे. घटना के बाद परिजन सदमें में हैं. उसके बेटे की आज ही प्री वेडिंग शूट थी और जनवरी में उसकी शादी होने वाली थी. मामले में हेडमास्टर के द्वारा बैंक से लोन लेने की भी बात सामने आई है, जिसकी वजह से वे डिप्रेशन में रहते थे और खुदकुशी कर ली है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर की हसदेव बिहार कॉलोनी के रहने वाले हेडमास्टर सुरेश यादव, सुबह घर से निकला था. घर नहीं पहुंचने पर उसके बेटे ने तलाश की. इसके बाद पता चला कि हेडमास्टर सुरेश यादव ने खोखरा के छोटे रेलवे फाटक के पास खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

मृतक हेडमास्टर सुरेश यादव के परिजन ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे की शादी जनवरी में होने वाली थी. साथ ही, हेडमास्टर ने घर बनाने और शादी के लिए बैंक से लोन लिया था, जिसकी वजह से वे परेशान रहते थे और डिप्रेशन में आकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है. फिलहाल, मामले में जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!