Katrina Kaif Vacation Pics: Katrina Kaif की पहली शादी की सालगिरह होगी खास, देखें तस्वीरें

Katrina Kaif Photo: कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो किसी हिल स्टेशन की हैं. उन तस्वीरों से साफ है कि शादी की पहली सालगिरह विक्की और कैटरीना किसी हिल स्टेशन पर मनाने वाले हैं. दुनिया और मीडिया की भीड़ से दूर. 9 दिसंबर को इनकी शादी को एक साल पूरा होने वाला है. शादी की पहली एनिवर्सरी हर किसी के लिए सबसे खास होती है. लिहाजा बिजी शेड्यूल में से थोड़ा समय निकालकर दोनों ने ये खास दिन एक दूसरे के साथ ही सेलिब्रेट करने का फैसला किया है.

 



 

 

 

कैटरीना ने दिखाई वेकेशन की झलक
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर 3 तस्वीरें शेयर की हैं जो किसी हिल स्टेशन की है बेहद ही खूबसूरत नजारा, आलीशान प्रॉपर्टी और मानो धरती आसमान से मिल रही हो…इतनी खूबसूरत लोकेशन पर पहुंचकर कैटरीना और भी हसीन लग रही हैं. लाल और पीले फूलों वाला स्वेटर पहने कैटरीना का लुक वाकई खास है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा – पहाड़ों में…साथ ही उन्होंने कैमरे की इमेज शेयर की और लिखा हसबैंड…यानि कैटरीना की इतनी खूबसूरत तस्वीरें किसी और ने नहीं बल्कि विक्की ने क्लिक की हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

 

 

https://www.instagram.com/p/Cl3aNAvtGZ8/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

 

 

 

9 दिसंबर को हुई थी शादी
आपको बता दें कि बीत साल कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर को शादी की थी. इनकी शादी को सीक्रेट रखने की काफी कोशिश की गई लेकिन मीडिया को इसकी भनक लग गई थी. मुंबई से मीलों दूर राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा ने परिवार और करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से हुई. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. शादी की तरह ही दोनों ने अपने प्यार को भी खूब लोगों से छिपाया था लेकिन वो कहते हैं इश्क छिपाए नहीं छिपता. कुछ साल डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी की और अब शादी को भी एक साल पूरा हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!