PAN Card: अगर ये नहीं किया तो पैन कार्ड हो सकता है निष्क्रिय, इस काम को तुरंत निपटा लें, नहीं तो पड़ सकता है महंगा..

Income Tax: अपनी पहचान साबित करने और अलग-अलग कामों के लिए सरकार की ओर से कई दस्तावेज जारी किए जाते हैं. इन दस्तावेजों के जरिए लोग अपने काम आसानी से करवा सकते हैं. वहीं वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. देश में सरकार पैन कार्ड की मदद से वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड रखती है. आयकर विभाग के जरिए पैन कार्ड जारी किया जाता है. हालांकि अब लोगों का पैन कार्ड निष्क्रिय (PAN Card Inoperative) भी हो सकता है.

 



 

 

 

स्थायी खाता संख्या

पैन (स्थायी खाता संख्या) भारत में सभी करदाताओं को दी गई एक पहचान संख्या है. पैन एक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है जिसके माध्यम से किसी व्यक्ति/कंपनी के लिए टैक्स संबंधी सभी जानकारी एक ही पैन नंबर में दर्ज की जाती है. यह सूचना के भंडारण के लिए प्राथमिक कुंजी के रूप में कार्य करता है और पूरे देश में साझा किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

पैन कार्ड – आधार कार्ड लिंक

हालांकि पैन कार्ड को लेकर अब एक अहम जानकारी सामने आई है. दरअसल, पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करना काफी जरूरी है. इनकम टैक्स विभाग की ओर से कई बार लोगों को पैन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने को लेकर कहा भी जा चुका है. हालांकि अभी भी काफी लोगों ने पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है.

 

 

 

निष्क्रिय हो जाएंगे पैन कार्ड

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

अब आयकर विभाग ने ट्वीट करते हुए भी लोगों को पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने के बारे में कहा है. इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार सभी पैन धारकों के लिए, जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31.03.2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है. 01.04.2023 से जो पैन आधार से नहीं लिंक किए गए हैं, वे पैन निष्क्रिय हो जाएंगे. आखिरी तारीख नजदीक है. देर न करें, आज ही लिंक करें!’

https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1601434923545808896?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1601434923545808896%7Ctwgr%5E04244eb6f5fa06f40d23af1a207a4962572491d2%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-37865119431002785838.ampproject.net%2F2211250451000%2Fframe.html

ऐसे में जिन लोगों के पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, उनको दोनों दस्तावेजों को लिंक करवा लेना चाहिए, ताकी किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!