एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता, लेखाधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर. अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से दिसंबर माह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता सत्यनारायण देवांगन, लेखाधिकारी सुरेंद्र कुमार पाटले और वरिष्ठ पर्यवेक्षक कमलेश कुमार श्याम सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारी को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।



कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा के हाथों सेवानिवृत्ति अधिकारियों एवं कर्मचारी को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, रामजी सिंह एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ़्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : देवगांव की सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ

सत्यनारायण देवांगन की 25 जुलाई 1984 को सहायक अभियंता के पद पर एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में प्रथम नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 38 वर्ष 05 माह 06 दिन की सेवाएं दी हैं। वे वर्ष 2007 में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदोन्नत किए गए। जबकि वर्ष 2018 में अधीक्षण अभियंता बनाए गए। एक जुलाई 2022 को अतिरिक्त मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नत करते हुए उन्हें तकनीकी एवं सेवाएं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Action : कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध धान भंडारण व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 835 क्विंटल धान और 2 वाहन जब्त, इससे पहले जिले में 24 जगहों पर हो चुकी है कार्रवाई...

सुरेंद्र कुमार पाटले की 20 दिसंबर 1984 में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 के पद पर विद्युत मंडल में प्रथम नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 38 वर्ष 11 दिन की सेवाएं हैं। अक्टूबर 2018 में उन्हें अनुभाग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। जबकि उन्हें दिसंबर 2021 में लेखाधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली।
कमलेश कुमार श्याम की 29 अगस्त 1984 को संयंत्र परिचारक श्रेणी-तीन के पद पर एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में प्रथम नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 38 वर्ष 04 माह एवं 04 दिन की सेवाएं दी हैं। वे मार्च 2019 में कनिष्ठ पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए। उन्हें अक्टूबर 2022 में वरिष्ठ पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : होनहार क्रिकेटर मो. असद का चयन अंडर 14 छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) की प्लेट कम्बाइंर्ट (CSCS) टीम में हुआ

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारियों एवं कर्मचारी का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एमआर स्नेही, अधीक्षण अभियंता आरके नायक, एसडी द्विवेद्वी, नंदकिशोर घृतलहरे, एस. तंवरधारी, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के आयोजन में रामनारायण राठौर एवं विजय मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!