Sakti Suicide Big News : 13 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के पंखे पर लटकते मिला, जांच में जुटी पुलिस, मालखरौदा क्षेत्र का मामला

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के सुकलीपाली गांव के 13 वर्षीय छात्र का शव स्कूल के पंखे पर लटकते मिला है, मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



दरअसल, मालखरौदा ब्लॉक में सुकलीपाली गांव के 13 वर्षीय छात्र आदित्य श्रीवास्तव अपने परिजन द्वारा मोबाईल नहीं खरीदने की बात से नाराज होकर 26 दिसम्बर को अपने घर से कही चला गया था. वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी खोजबीन की, लेकिन आदित्य श्रीवास्तव का कुछ पता नहीं चला. परिजन ने मजदूरी के पैसे आने पर मोबाईल खरीदने को बात कही थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

इसके बाद शीतकालीन छुट्टी समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत सुलौनी के शासकीय प्राथमिक शाला का चपरासी जब स्कूल के रूम का दरवाजा खोलने गया तो दरवाजा नहीं खुला. दरवाजा अंदर से बंद था, तब स्कूल के चपरासी स्कूल के पीछे तरफ से खिड़की से देखा तो आदित्य श्रीवास्तव का शव पंखे पर लटका हुआ था, जिसके बाद घटना की जानकारी स्कूल के स्टॉफ को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद पंचनामा कर्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!