Sakti Suicide : ट्रेन से कटकर शख्स ने की खुदकुशी, मौके पर पहुंची पुलिस, मृतक शख्स की हुई पहचान

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के नवागांव के रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटकर शख्स सुरेश ने खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. यहां नगर पंचायत नया बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने शव को मर्च्युरी तक पहुंचाने के लिए मदद दी.

 



बाराद्वार थाने के एसआई एससी चौहान ने बताया कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि नवागांव के रेलवे ट्रैक में ट्रेन से कटकर शख्स ने खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया है. उन्होंने आगे बताया कि सुरेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और सारागांव थाना क्षेत्र के चोरिया गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!