‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम Shubhangi Atre को हुई ये बीमारी, बीच में रोकनी पड़ी शूटिंग. पढ़िए..

टीवी का पसंदीदा शो भाभी जी घर पर है, (Bhabhiji Ghar Par Hain) सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का हर किरदार लोगों को खूब भाता है। फिर चाहे विभूति नारायण मिश्रा हो, मनमोहन तिवारी, अंगूरी भाभी या फिर सक्सेना जी। हर किरदार को लोगो ने खूब प्यार दिया यही वजह है कि शो कई सालों से लगातार चलता आ रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि शो की शूटिंग को रोकना पड़ रहा है। दरअसल शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) की आंखों में इंफेक्शन हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया।

 



 

 

 

शुभांगी अत्रे हुई इस बीमारी से पीड़ित
एक इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने अपनी परेशानी के बारे में बताते हुए कहा कहा कि उन्हें एक्यूट कंजंक्टिवाइटिस हो गया है। यह काफी बुरा है। ये बीमारी उनकी दोनों आंखों में है। बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण उनकी आंखों में फोड़े भी हो गए हैं। उन्हें 6 दिसंबर को इस बैक्टीरिया से संक्रमित हुई। इंफेक्शन की वजह से उनकी आंखों में दर्द और सूजन भी आ गई है। फिलहाल वह ट्रीटमेंट करा रही हैं और सावधानी भी बरत रही हैं. इसके वह थोड़ा मेकअप से भी दूर रहने वाली हैं। इसमें प्रोडक्शन हाउस उनकी काफी मदद कर रहा है। उनका इतना बुरा हाल हो गया है कि वो अपनी आंखों को देख कर खुद भी नहीं देख पा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

कुछ दिनों के लिए रोकी गई शो की शूटिंग
एक्ट्रेसन ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए कहा कि कुछ दिनों के लिए शो की शूटिंग रोक दी गई है। आगे आने शो के एपिसोड में मैं धूप का चश्मा पहनकर शूटिंग करने वाली हूं। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से शो की शूटिंग रूक जाए। अब शायद शो के ट्रैक में कुछ बदलाव लाया जाए। मुझे खजुराहो फिल्म फेस्टिवल जाना था, जहां वे मुझे सम्मानित कर रहे थे। लेकिन मुझे अपनी आंखों की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। मैंने तीन दिन आराम किया लेकिन फिर भी, यह अब तक ठीक नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

एक्ट्रेस ने इस सीरियल्स में किया काम
एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो कई हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह कसौटी जिंदगी में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा शुभांगी चिड़िया घर, ये रिश्ता क्या कहलाता जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वह भाभी जी घर पर हैं में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!