ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर के विद्यार्थियों ने किया अघोर जनभेद सेवा आश्रम दल्हा गिरी पोड़ी का शैक्षणिक भ्रमण

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर के कक्षा चौथी से ग्यारहवी तक के विद्यार्थियों ने अघोर जनभेद सेवा आश्रम दल्हा गिरी पोड़ी का शैक्षणिक भ्रमण किया। सर्वप्रथम सभी बच्चें स्कूल बस द्वारा अधोर जनभेद सेवा आश्रम दल्हा गिरी पोड़ी पहुँचकर आश्रम स्थित श्री बजरंगबली जी के मंदिर में समस्त छात्र-छात्राओं व शिक्षको द्वारा श्री हनुमान चालिसा का पाठ किया गया एवं प्रार्थना किया गया तत्पश्चात उनको नास्ता कराया गया और उसके बाद समस्त बच्चों को अधोर जनभेद सेवा आश्रम दल्हा गिरी पोड़ी, अधोर विद्या पीठ, एवं अधोर चिकित्सालय व पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया ।

 



अधोर जनभेद सेवा आश्रम दल्हा गिरी पोड़ी के प्रबंध संचालक अवधुत राम कपालिक बाबा महाराज के द्वारा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जाँजगीर समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षकाऐं एवं समस्त स्टॉफ को आशीर्वाद प्रदान किया तथा प्रसाद का वितरण किया। आश्रम में बच्चों द्वारा चिड़िया घर, एवं अन्य जीव जन्तु तथा आयुर्वेदिक खेती एवं पेड़-पौधों के संबंध में आश्रम प्रबंधक गोपाल राम एवं श्याम केडिया के द्वारा जानकारी प्रदान की गई और आश्रम मे विद्यार्थियों ने झूला झूले एवं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

स्कूल के तरफ से बच्चों को दोपहर का लंच प्रदान किया गया जिसे समस्त विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर स्वादिष्ट लंच का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर अनेक प्रकार के खेल खेले । बच्चें नई जगह पे आकर बहुत खुश हुए तथा अपने सहपाठियों के साथ मजा किये। आज के शैक्षणिक भ्रमण में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जाँजगीर के प्रभारी समस्त शिक्षक- शिक्षकाऐं एवं समस्त स्टॉफ व आया दीदी एवं सहायक कर्मचारी बच्चों के देखरेख के लिए तटस्थ्य रहे। भ्रमण के दौरान बच्चें अपने बस सफर के उत्साह में मग्न रहे। शाला के इस प्रयास से बच्चों में प्राकृतिक संसाधनों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!