TMKOC: ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता संग अफेयर की अफवाहों पर Raj Anadkat का आया रिएक्शन, कही ये बात?

टीवी की दुनिया में ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ एक ऐसा शो है, जो 14 साल से न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। इस शो से जुड़े हर एक किरदार की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है। बीते कुछ समय में इस शो से कई पुराने सितारे अलग हो चुके हैं जिनके वापस आने का दर्शक आज भी इंतजार करते हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट भी शो छोड़ चुके हैं। Raj Anadkat ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था।

 



 

 

 

देखिए..

 

https://www.instagram.com/p/Cl3QFeotVcQ/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

Raj Anadkat के शो को अलविदा कहने से उनके फैंस दुखी हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान राज अनादकट ने सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता के साथ उड़ी अफेयर की अफवाहों पर अपनी बात रखी है। इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैली थीं जिनमें कहा जा रहा था कि ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के टप्पू और बबीता जी के बीच अफेयर है। बता दें कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के बीच 9 साल का उम्र का फासला है। ऐसे में जब दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थीं तो मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों की क्लास लगाई थी।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

देखिए..

https://www.instagram.com/p/CfLYXnmrPhM/?igshid=ZmVmZTY5ZGE=

वहीं अब जब Raj Anadkat से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ लोग होते हैं जो ऐसी बातें करते रहते हैं, लेकिन मैंने हमेशा अपने काम से मतलब रखा। राज अनादकट का कहना है कि गॉसिप किसी भी एक्टर की जिंदगी का पार्ट है। मैं भटकने वाली बातों को इग्नोर करता हूं और ऐसे रूमर्स से परेशान नहीं होता हूं। ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ में Raj Anadkat ने भव्य गांधी को रिप्लेस किया था। राज अनादकट के अलग होने के बाद एक बार फिर सीरियल के मेकर्स नए ‘टप्पू’ की तलाश में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो राज अनादकट जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!