maruti suzuki swift ये 3 हिडन फीचर्स के बारे में नहीं जानते होंगे आप, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल?

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी की अधिकतर कारें हमारे देश की सड़कों पर देखने को मिल जाती हैं. इसके पीछे की भी कई बड़ी वजहें हैं. ज्यादातर लोग कम कीमत में अधिक से अधिक फीचर्स होने की वजह से इसे खरीदना पसंद करते हैं. मारुति कंपनी की स्विफ्ट और वैगनआर सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है.

 



 

 

बहुत कम लोग ऐसे हैं जो स्विफ्ट में उपलब्ध 3 हिडेन फीचर्स के बारे में जानते हैं. इसे इस्तेमाल करने से गाड़ी चलाने में आसानी होती है. इसके अलावा बूट स्पेस में भी एक खास फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है. सामान्य की तुलना में इसे खोलने और बंद करने में बहुत आसानी होती है.

 

 

बूट स्पेस में है ये खास फीचर
अधिकतर गाड़ियों की बूट स्पेस को खोलना तो काफी आसान होता है, लेकिन इसे बंद करते समय ताकत लगानी पड़ती है. मारुति स्विफ्ट में डोर बंद करने के लिए अधिक ताकत लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है. बूट लीड के ऊपर हाथ रखने के बाद नीचे की तरफ थोड़ी सी ताकत लगाकर इसे बंद कर सकते हैं. अधिकतर लोग इस फीचर को गाड़ी की कमियां बताते हैं. लेकिन यह एक हिडन फीचर है. ज्यादातर गाड़ियों में बूट लीड खराब होने के बाद यह आसानी से बंद होना शुरू हो जाता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

सेफ्टी फीचर्स
लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुति स्विफ्ट को एक खास तरह से डिजाइन किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों में गाड़ी चलाने के लिए इसमें हिल होल्ड कंट्रोल फीचर दिया गया है. इसके अलावा अंदर बैठे लोगों की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यानी ईएससी फीचर्स दिया गया है. यह केवल एएमटी वेरिएंट में ही देखने को मिलते हैं. इसके अलावा फ्रंट में दो एयरबैग और एबीएस के साथ ही रियर पार्किंग सेंसर फीचर से लैस है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

इंजन और कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट चार अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इस 5 सीटर कार की कीमत की शुरुआत 5.92 लाख रुपये से हो जाती है. वहीं दूसरी तरफ ये बहुत ही आसानी से 23.23 kmpl का माइलेज दे देती है. पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स में यह उपलब्ध है. वहीं अगर इंजन की क्षमता की बात करें तो ये पेट्रोल इंजन 90 पीएस की पावर के साथ ये अधिकतम 113 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है. सीएनजी पर ये 77.5 पीएस की पावर पर अधिकतम 98.5 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!