Accident Death : ट्रेलर ने मारी बाइक सवार युवकों को ठोकर, बाइक सवार एक युवक की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जिला अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. मड़वारानी से आगे मेन रोड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को पीछे से ठोकर मार दी. इससे ट्रेलर ने नीचे आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल दो युवकों को चाम्पा इलाज के लिए भेजा गया है, वहां से उन्हें कोरबा ले जाया गया है. यहां दोनों घायलों का इलाज जारी है. मृतक शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए जांजगीर के जिला अस्पताल लाया गया है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Temple Thief : पोड़ीदल्हा के बूढ़ी माई मंदिर से 10 तोला चांदी के मुकुट हुई चोरी, अकलतरा थाना में FIR दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय युवक रामकुमार यादव निवासी उरगा जिला कोरबा, अपने 2 अन्य साथियों के साथ मड़वारानी मंदिर घूमने आए हुए थे. अपने परिजन को बिना बताया. तीनों बाइक सवार युवक वापस जाते समय तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से युवक रामकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई. मामले में पुलिस की जांच जारी है और मृतक युवक रामकुमार यादव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वहीं अन्य 2 घायलों का इलाज जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata Arrest : नए साल की रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में फरार 4 आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में

error: Content is protected !!