Janjgir Rape Arrest : नाबालिग का पहले अपहरण किया, फिर दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी राजेश कश्यप को नैला के भाठापारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को भी बरामद किया है.

 



दरअसल, नैला उपथाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को नैला के भाठापारा के रहने वाले राजेश कश्यप शादी का झांसा देकर अपहरण कर लिया है. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से कॉपर प्लेट की चोरी के मामले में फरार प्लांट के 3 इलेक्ट्रिशियन आरोपी और कॉपर प्लेट खरीददार एक आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड में...

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी राजेश कश्यप के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया, तब पता चला कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपहरण किया था और उसके साथ दुष्कर्म किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 भी जोड़ दिया है. पुलिस ने आरोपी राजेश कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : जिला अस्पताल एक बार सुर्खियों में, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, '3 दिनों में 1 लाख 10 रुपये का डीजल खपत, भाजपा नेताओं की गाड़ियों में जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल भरवाए जा रहे हैं', सिविल सर्जन डॉ. बीएल जागृति ने कहा... 'जिला अस्पताल में लगे हैं 3 जनरेटर'
error: Content is protected !!