Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में SDM दफ्तर की हुई शुरुआत, डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को मिली जिम्मेदारी, कार्यभार भी संभाला, SDM दफ्तर से क्षेत्र के लोगों को ये होंगे लाभ…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में SDM दफ्तर की शुरुआत हो गई है और डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने मंदिर में पूजा कर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है. शिवरीनारायण तहसील दफ्तर में ही अभी SDM दफ्तर बनाया गया है.

 



आपको बता दें, शिवरीनारायण SDM के क्षेत्र में 35 गांव है, जिन्हें अब जिला मुख्यालय जांजगीर नहीं जाना पड़ेगा और कम दूरी तय कर ही उनका राजस्व सम्बंधी कार्य हो सकेगा. दरअसल, पिछली सरकार ने शिवरीनारायण में एसडीएम दफ्तर खोलने की घोषणा की थी. इसके बाद, SDM का एक दिन लिंक कोर्ट लग रहा था. हालांकि, क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है कि अब शिवरीनारायण में नियमित SDM दफ्तर की शुरुआत हो गई है और डिप्टी कलेक्टर भावना साहू ने SDM के रूप में कार्य करना भी शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!