JanjgirChampa Arrest : टोनही कहकर प्रताड़ित करने का मामला, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार, आरोपियों में 3 महिला और 1 पुरुष, घर में लड़की के बीमार रहने पर करते थे प्रताड़ित

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा उपथाना की पुलिस ने महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों में 3 महिला और 1 पुरुष शामिल है.

 



दरअसल, पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 दिसम्बर 2022 को कमला बाई, सुगम बाई, लक्ष्मीन बाई और हरि ने उसके घर के पास टोनही कहते हुए गाली-गलौज की और बीमार लड़की पर जादू-टोना करने की बात कही थी. इस दौरान पीड़ित महिला को जान से मारने की भी धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506 और छग टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कमला बाई, सुगम बाई, लक्ष्मीन बाई और हरि को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!