JanjgirChampa Arrest : खेत में रखे धान में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने खेत में रखे धान में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम गेंदराम पटेल है, जिसने रंजिशवश आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. आगजनी की घटना से नवापारा गांव के किसान मुनीन्द्र पटेल को 1 लाख 26 हजार का नुकसान हुआ है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

दरअसल, 30 दिसम्बर को नवापारा गांव के मुनीन्द्र पटेल ने बलौदा थाने में रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी कि उसके खेत में कटाई के बाद धान रखे हुए थे. इस धान में आग लगा दी गई थी और एफआईआर के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो गांव के गेंदराम पटेल की संलिप्तता उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

error: Content is protected !!