Janjgir-Naila Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर बंद और चक्काजाम, व्यापारी संगठनों का समर्थन, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन शुरू, जनता का भी मिला समर्थन, दशकों से लोग झेल रहे समस्या…

जांजगीर-नैला. नैला में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम का आव्हान किया गया है, जिसे व्यापारी संगठनों के साथ ही जनता का भी समर्थन मिला है. विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन शुरू किया गया है. नगर बंद, चक्जाजाम को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है.

 



दरअसल, नैला में रेलवे फाटक में ओवरब्रिज बनाने की मांग दशकों से की जा रही है, वहीं जिला मुख्यालय जांजगीर के लिहाज से स्टेशन में सुविधाओं की कमी है और सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है. रेलवे ओवरब्रिज के निर्णाण को लेकर लगातार मांग की जा रही है, लेकिन जब सार्थक पहल नहीं हुई तो लोगों को आंदोलन की राह पर जाना पड़ा है. नैला रेलवे फाटक से रोजाना सैकड़ों गांवों के हजारों लोग आवागमन करते हैं, हजारों गाड़ियों का आवागमन होता है, लेकिन रेलवे फाटक के बंद रहने से परेशानी होती है. मुंबई-हावड़ा रूट होने से ट्रेनों का आवागमन ज्यादा होता है, इसलिए फाटक भी देर तक बंद रहता है और लोगों को काफी दिक्कतें होती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

यही वजह है, दशकों से रेलवे ब्रिज के निर्माण की मांग जारी है, लेकिन अब तक सार्थक पहल नहीं हुई. लिहाजा, विधायक ब्यास कश्यप ने इस बड़ी मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम का आव्हान किया, जिसे लोगों का समर्थन मिला है, क्योंकि इस रेलवे फाटक से लोगों को रोजाना परेशान होना पड़ता है. अब देखना होगा, इस गम्भीर मसले पर आगे क्या पहल होती है ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!