JanjgirChampa Arrest : घर घुसकर छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी युवक खैरताल गांव से गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र खैरताल से पुलिस ने घर अंदर घुसकर गाली-गलौज कर जान से मारने देने वाले और छेड़छाड़ करने वाले युवक सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जारी है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 354, 294, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



Janjgir : गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, इंजन में दबा ड्राइवर, बाहर निकालने की गई मशक्कत, देखिए VIDEO

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह घर में अपने बेटे के साथ थी, उसी समय गांव के सुरेंद्र कुमार और अन्य व्यक्ति उसके घर जबरदस्ती आए. फिर पुरानी बात को लेकर पीड़िता और उसके बेटे से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने लगे. बचाव करने आये उसके बेटे से डंडे से मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खैरताल गांव से आरोपी युवक सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है.

error: Content is protected !!