JanjgirChampa Arrest : सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाली 25 वर्षीय युवती को शिवरीनारायण से पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजी गई न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी करने वाली 25 वर्षीय युवती किरन उर्फ कृतिका तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ धारा 509 ( ख ) के तहत केस दर्ज किया है.

 



Janjgir : गड्ढे में ट्रैक्टर पलटा, इंजन में दबा ड्राइवर, बाहर निकालने की गई मशक्कत, देखिए Video…

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शिवरीनारायण के वार्ड नंबर 07 में रहने वाली 25 वर्षीय युवती किरन उर्फ कृतिका तिवारी ने सोशल मीडिया ( इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप ) पर पीड़िता, उसकी बेटी और उसके पति के फोटो को एडिट कर अभद्र टिप्पणी की है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने 25 वर्षीय युवती किरन उर्फ कृतिका तिवारी निवासी वार्ड नंबर 07 शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!