JanjgirChampa Politics : अकलतरा में भाजपा का लोकसभा प्रवास कार्यक्रम आयोजित, रायपुर सांसद सुनील सोनी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ली बैठक, मीडिया से कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में भाजपा का लोकसभा प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां रायपुर सांसद सुनील सोनी ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बैठक में 2023 के विधानसभा की रणनीति पर चर्चा हुई. इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व विधायक छतराम देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल मौजूद रहे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

बैठक के बाद रायपुर सांसद सुनील सोनी ने मीडिया से कहा कि केंद्र की सरकार के द्वारा अनेक बेहतर महत्वाकांक्षी योजना बनाई है, जिसका क्रियावयन राज्य सरकार नहीं कर पा रही है. केंद्र का पैसा, राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही है, उसमें भी भ्रष्टाचार है. केंद्र की पीएम आवास, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन अच्छी योजना है, लेकिन छग की सरकार को योजनाओं के क्रियान्वयन पर कोई ध्यान नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!