JanjgirChampa Suicide : अकलतरा की धर्मशाला के पास पेड़ पर लटकी मिली शख्स की लाश, तफ्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की धर्मशाला के पास शख्स की लाश पेड़ पर लटकी मिली है. सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. शख्स की लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, पेड़ पर शख्स की लाश लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, मृतक शख्स की पहचान नहीं हो पाई है और शख्स की लाश, 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है, जो अब धीरे-धीरे सड़ने लगी है. हालांकि, मृतक शख्स की पहचान करने पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. मृतक शख्स ने हल्का काले रंग की पेंट और सफेद रंग की चेक शर्ट पहना है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!