Sakti Arrest : महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स अड़भार से गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. अड़भार चौकी की पुलिस ने 1 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है.



दरअसल, अड़भार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अड़भार के वार्ड क्रमांक 09 में एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और अपने घर सामने बिक्री कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan : कुकदा गांव की बेटी अनिता कश्यप बनी मिसाल, सूबेदार की ट्रेनिंग के बाद गृहग्राम आगमन पर जोरदार स्वागत...

इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और 1 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी होरीलाल खूंटे का पकड़ा.

पुलिस ने आरोपी होरीलाल खूंटे को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (1) (क) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!