Sakti Fire : हार्वेस्टर को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, 3 लाख रुपए का हुआ किसान को नुकसान, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला, दर्ज कराई गई FIR

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथिया गांव में अटल भवन के पास खड़े हार्वेस्टर को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इससे किसान को भारी नुकसान हुआ है. मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 435 के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोथिया गांव के दशरथ श्रीवास ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है और किसानी काम के लिए हार्वेस्टर लिया था. उस हार्वेस्टर को धान कटाई के बाद अटल भवन के पास खड़ा किया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

गांव के दिल कुमार श्रीवास ने घर आकर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति हार्वेस्टर क्रमांक CG 11 DA 5355, जिसकी कीमत 3 लाख रुपए को आग लग दी. आग लगने से गाड़ी के टायर, वायरिंग एवं गाड़ी का पट्टा जल गया है. फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : जैजैपुर में धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, शोभायात्रा निकालकर साहू समाज ने दिया एकता और समानता का संदेश

error: Content is protected !!