WhatsApp पर मौजूद बेकार डाटा भर रहा है आपके फोन की स्टोरेज, एक बार में डिलीट करने का आसान तरीका. जानिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली: WhatsApp पर हर रोज हमें कोई न कोई मैसेज भेजता है। इसमें फोटोज और वीडियोज भी होती हैं। इनसे हमारा फोन पूरी तरह से भर जाता है। कई बार तो इससे 50 जीबी तक फोन की स्टोरेज भर जाती है और हमें एक-एक कर उसे डिलीट करना पड़ता है। फोन की स्टोरेज अगर पूरी भर जाए तो फोन स्लो हो जाता है और फिर फोन का इस्तेमाल करने में बड़ी ही परेशानी आती है। ऐसे में फोन की स्टोरेज खाली करना बेहद ही जरूरी हो जाता है।

 



 

 

 

 

लेकिन यह जरूरी नहीं है को WhatsApp पर आने वाली हर मीडिया फाइल बेकार ही होती है। हमें यह देखना जरूरी है कि आखिर कौन-सी मीडिया पर फाइल का साइज बड़ा है और वो किसी काम की नहीं है। यह सब आपको कैसे करना है ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

WhatsApp डाटा का रिव्यू कैसे करें और कैसे करें रिमूव:

इसके लिए आपको पर जाना होगा। फिर आपको Manage Storage में जाना होगा। इसके बाद आपको Larger than 5 MB पर टैप करना होगा। या फिर आप नीचे दिए गए स्पेसिफिक चैट पर क्लिक करना होगा।

 

 

आप अब जो भी मीडिया फाइल डिलीट करना चाहते हैं उसे सेलेक्ट कर सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं।
आपक एक बार में मल्टिपल फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

WhatsApp मीडिया को कैसे डिलीट करें:
WhatsApp चैट्स टैब खोलें और फिर सर्च पर टैप करें।
आप जिस भी मीडिया को डिलीट करना चाहते हैं उसे लॉन्ग प्रेस करें।
फिर डिलीट के विकल्प पर टैप कर दें।
WhatsApp अपलोड क्वालिटी की लिमिट कैसे सेट करें:
सबसे पहले आपको WhatsApp सेटिंग्स पर जाना होगा।
फिर आपको Storage and data पर टैप करना होगा।
फिर Media Upload Quality के तहत Set Auto, Best Quality or Data Saver में से किसी एक को सेलेक्ट करना होगा।
इनमें से किसी को भी आप सेलेक्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!