VIDEO: पति से छोटे भाई बने वनराज, पत्नी काव्या से फ्लर्ट करते हुए फिसली जुबान

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले सीरियल ‘Anupamaa’ के हर एक किरदार को दर्शकों का प्यार मिलता है। सीरियल में नेगेटिव किरदार निभाने वाली काव्या यानी मदालसा शर्मा हों या फिर अनुपमा का किरदार निभाने वालीं रुपाली गांगुली, सभी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सीरियल में इन दिनों काव्या और वनराज के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब से काव्या ने मॉडलिंग की शुरुआत की है तब से ही उसके और वनराज के बीच अनबन हो रही है। इतना ही नहीं काव्या और उसके डायरेक्टर मोहित का रिश्ता भी वनराज की आंख में खटक रहा है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वनराज काव्या से फ्लर्ट करते दिख रहे हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

https://www.instagram.com/reel/Cno2CvQLFKz/?igshid=OGQ2MjdiOTE=

 

 

 

हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वनराज यानी सुधांशु पांडे के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। वीडियो में सुधांशु पांडे की फ्लर्ट करते-करते जुबान फिसल जाती है जिसके बाद मदालसा को समझ नहीं आता कि वो अब क्या करें। सुधांशु पांडे देहाती भाषा में कहते हैं, ‘जा हमाई पहली डेट है.. अगर कोई गलती होए जाए तो हमें छोटो भाई समझ के माफ कर दियो।’ इस बात को सुनने के बाद मदालसा के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं। वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और दोनों एक्टर्स के इस मस्ती भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

ऐसा पहली बार नहीं है जब मदालसा शर्मा ने सुधांशु पांडे के साथ फनी वीडियो शेयर किया है बल्कि इससे पहले भी कई बार दोनों ऐसे वीडियोज शेयर कर चुके हैं। जब भी दोनों को शूटिंग सेट पर वक्त मिलता है वह सीरियल की कास्ट के साथ वीडियो बनाते हैं। ‘अनुपमा’ सीरियल के एक्टर्स को देखकर लगता है कि सभी अपने काम के साथ-साथ खूब मस्ती भी करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!