काशी, केदारनाथ के बाद अब PM मोदी ने संवारा इस मंदिर को, 350 साल पुराना हैं इस देव स्थल का इतिहास

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक श्री सप्तकोटेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार पर गोवा सरकार को बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि इससे युवाओं का आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ाव मजबूत होगा और राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को राजधानी पणजी से 35 किलोमीटर दूर उत्तर गोवा जिले के नरवे गांव में योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा तीन शताब्दी पहले बनवाए गए पुनर्निर्मित मंदिर का उद्घाटन किया।

गोवा राज्य अभिलेखागार और पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर का नवीनीकरण किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, “पुनर्निर्मित श्री सप्तकोटेश्वर देवस्थान, नार्वे, बिचोलिम हमारे युवाओं को आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ेगा। इससे गोवा में पर्यटन को भी और बढ़ावा मिलेगा।”

इसे भी पढ़े -  Gold Silver Price Crash: रामनवमी पर मार्केट खुलते ही सोना-चांदी क्रैश, ₹15000 तक गिरे दाम; एक्सपर्ट ने क्या दी सलाह?

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गोवा सरकार को नवीकरण के बाद ऐतिहासिक मंदिर को फिर से खोलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “कई आक्रमणकारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज ने मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में पूरे भारत से पर्यटकों को आकर्षित करेगा।”

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गोवा सरकार को नवीकरण के बाद ऐतिहासिक मंदिर को फिर से खोलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “कई आक्रमणकारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज ने मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में पूरे भारत से पर्यटकों को आकर्षित करेगा।”

error: Content is protected !!