ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में मनाया मातृ-पितृ दिवस और पुलवामा अटैक शहीदों को किया नमन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जाँजगीर में मातृ-पितृ दिवस मनाया एवं पुलवामा अटैक में शहीद वीरों को नमन किया गया। विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य सोनाली सिंह के निर्देशन में भारतीय संस्कृति सभ्यता व संस्कार शिक्षा के तहत प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित पालकगण शिक्षकों को बच्चों के द्वारा अपने-अपने माता-पिता की आरती तिलक लगाकर व पैर छूकर पुष्प प्रदान कर मातृ-पितृ दिवस मनाया।

 



कक्षा-दसवी के छात्रा कु. सौम्या बंजारे ने माता-पिता के सम्मान मे गीत गाया साथ ही आज के दिन हुए पुलवामा अटैक के वीर शहीदों को नमन करते हुऐ शिक्षिका मंदीप कौर ने बताया कि आज जम्मू कश्मीर में हुऐ पुलवामा हमले की चैथी वार्षिक है 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में सी.आर.पी.एफ का काफिला पहुँचा सामने से आ रही एस.यू.वी. ने एक वाहन को टक्कर मार दी और उसमें विस्फोट हो गया। इस घातक हमले में 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों शहीद हुये थे उन जावानो को हमारा शत्-शत् नमन।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इसी कड़ी में विद्यालय के प्री-प्राईमरी के नन्हें मुन्हें बच्चों के द्वारा मातृ-पितृ को समर्पित नृत्य गीत कविताएँ की प्रस्तुति दी गई, तनवी टण्डन एवं अनिका पाण्डेय ने माँ को समर्पित नृत्य प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर अपने नाम का पुष्प प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा-पहली से दसवी तक के विद्यार्थियों ने मातृ-पितृ दिवस के शुभ अवसर पर अपने माता-पिता के सम्मान के लिये बहुत ही आकर्षक कार्ड बनाये। तद्पश्चात् विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री समीक्षा सिंह के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!