Cricket : क्रिकेट खेलते वक्त की बुरी खबर, मैच के दौरान बॉलर की सांसें थमीं, डॉक्टर ने ये कहा… पढ़िए खबर…

अहमदबाद. खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि एक क्रिकेट प्लेयर की मैच के दौरान मौत हो गई। क्रिकेटर की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। बताया जा रहा है कि बॉलिंग करने के दौरान प्लेयर अचानक बेहोश होकर गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद में जीएसटी कर्मचारी और सुरेंद्रनगर जिला पंचायत के बीच एक मैच खेला जा रहा था। इस मैच में जीएसटी कर्मचारी वंसत राठौड़ ने भी हिस्सा लिया था। बॉलिंग करते वक्त वसंत के सीने में दर्द हुआ और वह मैदान पर गिर गए. मौके पर उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

डॉक्टर्स के मुताबिक, राठौड़ को हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से मौत हुई है। आपको बता दें कि चार दिन पहले दो लोगों की इसी तरह क्रिकेट खेलने के कुछ ही वक्त में मौत हो गई थी। क्रिकेट के मैदान में हार्ट अटैक से मौत का ये तीसरा मामला सामने आया है।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से युवाओं में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजकोट-सूरत में क्रिकेट खेलते समय युवक के हार्ट अटैक से मौत होने का मामला सामने आया था। अब अहमदाबाद में शनिवार को इसी तरह की घटना हुई।

error: Content is protected !!